NSDL IPO अगले सप्ताह होगा लॉन्च? ₹4,175 करोड़ जुटाने की तैयारी, जानें डिटेल्स!
NSDL IPO अगले सप्ताह होगा लॉन्च? ₹4,175 करोड़ जुटाने की तैयारी, जानें डिटेल्स!
भारत की नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) का बहुप्रतीक्षित आईपीओ (IPO) अगले सप्ताह निवेशकों के लिए खुलने की तैयारी में है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, एनएसडीएल अपने पब्लिक इश्यू से 50 करोड़ डॉलर (लगभग ₹4,175 करोड़) तक जुटाने का लक्ष्य बना रही है। यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा, जिसका अर्थ है कि कंपनी कोई नए शेयर जारी नहीं करेगी, बल्कि मौजूदा निवेशक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे।
OFS में कौन बेचेगा शेयर?
NSDL के इस OFS में कई प्रमुख निवेशक अपने शेयर बिक्री के लिए रखेंगे। इनमें आईडीबीआई बैंक लिमिटेड (IDBI Bank Ltd.), नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (NSE) और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
चूंकि यह पूरी तरह से ओएफएस है, इसलिए एनएसडीएल को आईपीओ से कोई प्रत्यक्ष कमाई नहीं होगी। शेयरों की बिक्री से प्राप्त आय सीधे शेयर बेचने वाले निवेशकों के पास जाएगी। ब्लूमबर्ग ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि आईपीओ की डिटेल्स अभी फाइनल नहीं हुई हैं, और इश्यू का साइज और टाइमिंग में बदलाव हो सकता है।
देश की सबसे बड़ी डिपॉजिटरी NSDL
1996 में स्थापित, एनएसडीएल एसेट्स के मामले में भारत की सबसे बड़ी डिपॉजिटरी है। अपनी वेबसाइट के अनुसार, एनएसडीएल 4 करोड़ से अधिक निवेशक खातों के लिए ₹51.1 लाख करोड़ से अधिक की सिक्योरिटीज के कस्टोडियन (संरक्षक) के तौर पर काम करती है। यह भारतीय पूंजी बाजार के बुनियादी ढांचे का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
एनएसडीएल के आईपीओ के लिए ICICI सिक्योरिटीज लिमिटेड, एक्सिस कैपिटल लिमिटेड, HSBC होल्डिंग्स Plc, IDBI कैपिटल मार्केट्स एंड सिक्योरिटीज लिमिटेड, मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स लिमिटेड और SBI कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड को बुक running lead manager नियुक्त किया गया है।
क्या एनएसडीएल का यह आईपीओ भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों के लिए एक और बड़ा अवसर साबित होगा?

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें