विशाल मेगा मार्ट में 'भूकंप': ₹10,488 करोड़ की ब्लॉक डील से शेयर 7% धड़ाम, निवेशकों की करोड़ों की पूंजी साफ!
विशाल मेगा मार्ट में 'भूकंप': ₹10,488 करोड़ की ब्लॉक डील से शेयर 7% धड़ाम, निवेशकों की करोड़ों की पूंजी साफ!
आज रिटेल सेक्टर के दिग्गज, विशाल मेगा मार्ट (Vishal Mega Mart) के शेयरों में ऐसी बिकवाली की आंधी चली कि निवेशकों की करीब 8% पूंजी एक झटके में साफ हो गई। इस भारी गिरावट के पीछे एक मेगा ब्लॉक डील रही, जिसमें लगभग ₹10,500 करोड़ के शेयरों का लेन-देन हुआ। इस बड़े ट्रांजेक्शन के चलते बाजार में निवेशक धड़ाधड़ शेयर बेचने लगे, जिससे इंट्रा-डे में बीएसई पर शेयर 7.85% टूटकर ₹115.10 के निचले स्तर पर आ गया। निचले स्तरों पर कुछ खरीदारी के बावजूद, दिन के अंत में यह 4.96% की गिरावट के साथ ₹118.70 पर बंद हुआ, जो इसकी शुरुआती चमक पर ग्रहण लगा गया।
ब्लॉक डील का गणित: किसने बेचा, किसने खरीदा?
विशाल मेगा मार्ट के शेयरों में हुई इस ब्लॉक डील के तहत, कंपनी की लगभग 20% आउटस्टैंडिंग इक्विटी यानी 93.58 करोड़ शेयरों का लेन-देन हुआ। ₹10,488 करोड़ की यह डील ₹115 के औसत भाव पर हुई।
हालांकि, इस ब्लॉक डील के तहत किसने शेयर खरीदे और किसने बेचे, इसका आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन सीएनबीसी-टीवी18 ने सूत्रों के हवाले से दावा किया था कि विशाल मेगा मार्ट की प्रमोटर एंटिटी Samayat Services (जो पार्टनर्स ग्रुप और केदारा कैपिटल की इन्वेस्टमेंट वेईकल है) अपनी 10% हिस्सेदारी ब्लॉक डील के जरिए बेचने वाली थी।
दिलचस्प बात यह है कि पहले यह डील ₹5,000 करोड़ की होनी थी, लेकिन मंगलवार की सुबह इसे बढ़ाकर ₹9,900 करोड़ कर दिया गया, जो अंततः ₹10,488 करोड़ पर निष्पादित हुई। मार्च तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के हिसाब से विशाल मेगा मार्ट में Samayat Services की 74.55% हिस्सेदारी है।
लॉक-इन खत्म होने के ठीक बाद झटका:
यह ब्लॉक डील ऐसे समय में हुई है जब कंपनी के शेयरहोल्डर्स का लॉक-इन पीरियड खत्म होने के ठीक एक दिन बाद यह बड़ा लेन-देन हुआ। एक कारोबारी दिन पहले ही, इसके 256.2 करोड़ शेयरों यानी 56% आउटस्टैंडिंग इक्विटी का लॉक-इन खत्म हुआ था, जिससे बाजार में बड़ी मात्रा में शेयरों की उपलब्धता बढ़ गई थी और बिकवाली का दबाव बनने की संभावना थी।
7 महीने पुरानी लिस्टिंग: उतार-चढ़ाव भरा सफर
Vishal Mega Mart के शेयरों की घरेलू बाजार में एंट्री 18 दिसंबर 2024 को हुई थी। आईपीओ निवेशकों को इसके शेयर ₹78 के भाव पर जारी हुए थे। लिस्टिंग के बाद, इस साल 28 फरवरी 2025 को यह ₹96.05 के भाव पर अपने रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा था। हालांकि, इस निचले स्तर से इसने शानदार वापसी की और तीन महीने से थोड़े ही अधिक समय में 40.03% उछलकर 9 जून 2025 को ₹134.50 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा था।
आज की ब्लॉक डील और उसके बाद शेयरों में आई तेज गिरावट, कंपनी के भविष्य के लिए निवेशकों की धारणा पर क्या असर डालेगी, यह देखना दिलचस्प होगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें