BEL को मिला ₹644 करोड़ का नया ऑर्डर, इन प्रोजेक्ट्स से मजबूत होगी कंपनी की स्थिति, कल स्टॉक पर रहेगी नजर
BEL को मिला ₹644 करोड़ का नया ऑर्डर, इन प्रोजेक्ट्स से मजबूत होगी कंपनी की स्थिति, कल स्टॉक पर रहेगी नजर
सरकारी नवरत्न डिफेंस कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) को अगस्त महीने में ₹644 करोड़ के अतिरिक्त ऑर्डर मिले हैं। इस घोषणा के बाद, मंगलवार 2 सितंबर को कंपनी के शेयरों पर निवेशकों की खास नजर रहेगी। ये नए ऑर्डर BEL की मजबूत ऑर्डर बुक को और गति देंगे और डिफेंस सेक्टर में इसकी अग्रणी भूमिका को और बढ़ाएंगे।
किन-किन प्रोजेक्ट्स के लिए मिला ऑर्डर?
BEL ने सोमवार को शेयर बाजारों को बताया कि उसे 30 जुलाई 2025 के बाद से ₹644 करोड़ के अतिरिक्त ऑर्डर्स मिले हैं। इन ऑर्डर्स में कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स शामिल हैं, जिनमें:
डेटा सेंटर्स
शिप फायर कंट्रोल सिस्टम
टैंक नेविगेशन सिस्टम
कम्युनिकेशन इक्विपमेंट
जैमर्स और सिमुलेटर्स
इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें (EVMs)
अपग्रेड्स और स्पेयर्स
यह ऑर्डर कंपनी की टेक्नोलॉजी और डिफेंस डोमेन में विशेषज्ञता को दर्शाता है।
मजबूत तिमाही नतीजे और भविष्य की संभावनाएं
BEL ने हाल ही में जून तिमाही के मजबूत नतीजे पेश किए थे। इस तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 5.2% बढ़कर ₹4,417 करोड़ रहा। इसके साथ ही, ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) में 32.2% की शानदार वृद्धि देखी गई, जो ₹1,240.4 करोड़ तक पहुंच गया। Company का EBITDA margin भी बढ़कर 28.1% हो गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 22.3% था।
नए ऑर्डर्स के साथ, BEL की ऑर्डर बुक अब और मजबूत हो गई है। 1 अप्रैल 2025 तक Company की oder book ₹71,650 करोड़ की थी, और चालू वित्त वर्ष में अब तक इसे ₹7,348 करोड़ के नए ऑर्डर्स मिल चुके हैं। कंपनी का अनुमान है कि अगले 18-24 महीनों में उसे ₹1 लाख करोड़ के और नए ऑर्डर्स मिल सकते हैं, जो कंपनी की भविष्य की ग्रोथ के लिए एक बहुत ही सकारात्मक संकेत है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें