Medistep Healthcare IPO: धमाकेदार लिस्टिंग के बाद लगा लोअर सर्किट, निवेशकों का मुनाफा 17% पर थमा
Medistep Healthcare IPO: धमाकेदार लिस्टिंग के बाद लगा लोअर सर्किट, निवेशकों का मुनाफा 17% पर थमा
Sanitary pads and surgical products बनाने वाली कंपनी Medistep Healthcare के शेयरों ने आज NSE SME पर जोरदार शुरुआत की, लेकिन निवेशकों की खुशी ज्यादा देर तक नहीं टिकी। ₹43 प्रति शेयर के भाव पर आए इस IPO की लिस्टिंग ₹53 पर हुई, जिससे निवेशकों को 23.26% का शानदार listing गेन मिला। हालांकि, जल्द ही शेयर ₹50.35 के lower circuit पर आ गया, जिससे मुनाफा घटकर 17.09% रह गया।
IPO को मिला था निवेशकों का भारी रिस्पॉन्स
Medistep Healthcare के ₹16.10 करोड़ के IPO को निवेशकों का जबरदस्त response मिला था। यह IPO कुल 382 गुना से ज्यादा subscribe हुआ, जिसमें खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्सा 461 गुना से भी ज्यादा भरा था। कंपनी ने IPO से जुटाए गए फंड का उपयोग नई मशीनरी खरीदने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और अन्य कॉर्पोरेट खर्चों के लिए करने की योजना बनाई है।
कंपनी की वित्तीय सेहत और कारोबार
जून 2023 में स्थापित हुई मेडीस्टेप हेल्थकेयर के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में सैनिटरी पैड्स, एनर्जी पाउडर, फार्मा, न्यूट्रास्यूटिकल और सर्जिकल प्रोडक्ट्स शामिल हैं। कंपनी की वित्तीय सेहत लगातार मजबूत हो रही है। वित्तीय वर्ष 2025 में इसका शुद्ध मुनाफा बढ़कर ₹4.14 करोड़ हो गया, जो वित्तीय वर्ष 2023 में ₹92 लाख था। इस दौरान, कंपनी की कुल आय 33% से अधिक की चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़कर ₹49.66 करोड़ तक पहुंच गई। हालांकि, कंपनी पर कर्ज का बोझ भी वित्तीय वर्ष 2025 के अंत तक बढ़कर ₹64 लाख हो गया था।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें