Sri Lotus Developers का IPO 30 जुलाई को खुलेगा: ₹792 करोड़ का पब्लिक इश्यू, शाहरुख, अमिताभ जैसे सितारे भी निवेशक!
Sri Lotus Developers का IPO 30 जुलाई को खुलेगा: ₹792 करोड़ का पब्लिक इश्यू, शाहरुख, अमिताभ जैसे सितारे भी निवेशक!
मुंबई की प्रतिष्ठित रियल एस्टेट कंपनी, श्री लोटस डेवलपर्स (Sri Lotus Developers) का ₹792 करोड़ का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) 30 जुलाई को लॉन्च होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस पब्लिक इश्यू में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, किंग खान शाहरुख खान, ऋतिक रोशन जैसे बड़े सितारे और दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया का भी पैसा लगा हुआ है, जिससे यह IPO खास बन गया है। कंपनी ने दिसंबर 2024 में अपने ड्राफ्ट को जमा किया था और इसे इस साल जून में पूंजी बाजार नियामक SEBI से मंजूरी मिल गई थी।
IPO की प्रमुख जानकारी: नए निवेशकों को भी प्री-IPO वाला भाव
श्री लोटस डेवलपर्स ने IPO के लिए प्राइस बैंड ₹140-₹150 प्रति शेयर तय किया है। खास बात यह है कि प्री-IPO राउंड में भी निवेशकों को यही भाव मिला था, जिससे यह स्पष्ट होता है कि कंपनी नए निवेशकों के लिए किसी तरह का अलग नजरिया नहीं रख रही है।
प्राइस बैंड: ₹140-₹150 प्रति शेयर
लॉट साइज: 100 शेयर
इश्यू साइज: ₹792 करोड़ (केवल 5.28 करोड़ नए शेयर जारी होंगे)
सब्सक्रिप्शन खुलेगा: 30 जुलाई
सब्सक्रिप्शन बंद होगा: 1 अगस्त
अलॉटमेंट फाइनल होगा: 4 अगस्त
listing : 6 अगस्त 2025 को BSE और NSE पर।
IPO में 50% हिस्सा Qualified Institutional Buyers (QIBs) के लिए, 15% हिस्सा Non-Institutional Investors(NIIs) के लिए, और 35% हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए आरक्षित है।
कंपनी के चेयरमैन आनंद पंडित: फिल्म प्रोड्यूसर से रियल एस्टेट किंग तक
Sri Lotus Developers मुंबई में हाई-एंड रियल एस्टेट विकसित करती है। कंपनी मुख्य रूप से Redevelopment Projects के जरिए लग्जरी और अल्ट्रा-लग्जरी सेक्टर पर ध्यान केंद्रित करती है। कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, आनंद कमलनयन पंडित हैं, जो कंपनी के प्रमोटरों में से एक भी हैं।
आनंद पंडित एक जाने-माने फिल्म Producer and distributor भी हैं। उनका एक फिल्म स्टूडियो, Anand Pandit Motion Pictures है, जिसने 'टोटल धमाल', 'मिसिंग', 'सरकार 3', 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' सहित कई सफल फिल्मों का निर्माण किया है। उन्होंने कई ऐसी फिल्में भी बनाई हैं जिनमें अमिताभ बच्चन, अजय देवगन और इमरान हाशमी जैसे बड़े कलाकारों ने काम किया है। हालांकि, आनंद पंडित के करियर में फिल्में हमेशा सेकेंडरी रही हैं; उनका प्राथमिक लक्ष्य real estate industry में एक मजबूत नाम स्थापित करना है।
श्री लोटस डेवलपर्स ने अजय देवगन, सारा अली खान, कार्तिक आर्यन सहित कई अन्य सेलेब्रिटीज को फ्लैट और ऑफिस बेचे हैं। ये सितारे अक्सर कंपनी के परिसरों को किराए पर देते हैं, जिसमें ज्यादातर फिल्म या टेलीविजन प्रोडक्शन हाउस शामिल होते हैं। कंपनी के प्रमोटरों में आनंद पंडित के अलावा रूपा आनंद पंडित और आश्का आनंद पंडित भी शामिल हैं।
यह IPO निवेशकों को एक ऐसी कंपनी में निवेश करने का मौका दे रहा है, जिसका रियल एस्टेट में एक मजबूत फुटप्रिंट है और जिसे बॉलीवुड के दिग्गजों का समर्थन प्राप्त है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें