IEX के शेयरों में फिर भारी गिरावट: जेफरीज ने ₹105 का टारगेट दिया, मार्केट कपलिंग का डर!

IEX के शेयरों में फिर भारी गिरावट: जेफरीज ने ₹105 का टारगेट दिया, मार्केट कपलिंग का डर!


इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (IEX) के शेयरों को आज, 28 जुलाई को एक बार फिर तगड़ा झटका लगा। शुरुआती कारोबार में कंपनी के शेयर करीब 9 फीसदी तक टूटकर ₹132.16 के भाव पर आ गए। इस गिरावट के पीछे ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज (Jefferies) की एक नई रिपोर्ट है, जिसमें उसने IEX के स्टॉक पर अपनी 'अंडरपरफॉर्म' (Underperform) की रेटिंग बरकरार रखते हुए इसके भविष्य को लेकर गंभीर चिंताएं जताई हैं। जेफरीज ने IEX के लिए अपने टारगेट प्राइस को घटाकर सिर्फ ₹105 कर दिया है, जो शुक्रवार के क्लोजिंग प्राइस से लगभग 28% कम है।


पिछले कुछ दिनों का हाल: भारी उतार-चढ़ाव

IEX के शेयरों ने शुक्रवार को 9% की मजबूती दिखाई थी, लेकिन सोमवार की ताजा गिरावट ने उस सारी बढ़त को खत्म कर दिया। इससे पहले, गुरुवार को कंपनी के शेयरों में 30% की रिकॉर्ड गिरावट देखी गई थी, जो इस स्टॉक में अब तक की किसी एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट थी। यह भारी गिरावट CERC (सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन) की ओर से मार्केट कपलिंग नियम (Market Coupling Norms) को मंजूरी दिए जाने के बाद आई थी।


इस बीच, IEX के शेयर अब फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) बैन से बाहर हो गए हैं, जिससे अब इस स्टॉक में नई पोजिशन बनाना संभव हो गया है। हालांकि, ब्रोकरेज हाउस की इस नई रिपोर्ट के बाद निवेशकों में चिंता का माहौल बना हुआ है।


जेफरीज की क्या है चिंताएं?

जेफरीज का मानना है कि नए मार्केट कपलिंग नॉर्म्स जनवरी 2026 से लागू होंगे और इससे IEX की बाजार हिस्सेदारी में तेजी से गिरावट आएगी। ब्रोकरेज के मुताबिक:


बाजार हिस्सेदारी में गिरावट: IEX के पास वित्त वर्ष 2025 के अंत तक करीब 80% बाजार हिस्सेदारी थी, लेकिन मार्केट कपलिंग नियम के चलते इस हिस्सेदारी के वित्त वर्ष 2028 तक घटकर 50% तक आने की आशंका है।


बढ़ती प्रतिस्पर्धा: जेफरीज ने यह भी बताया कि IEX की मुख्य राइवल कंपनियां (जैसे PXIL) एक तिहाई बाजार हिस्सेदारी हासिल करने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं, और तीसरे एक्सचेंज के भी होने से प्रतिस्पर्धा और तेज हो सकती है।


IGX से उम्मीद और वैल्यूएशन पर असर

ब्रोकरेज ने यह भी कहा कि इंडियन गैस एक्सचेंज (IGX) से IEX को मध्यम अवधि में कुछ वैल्यू मिल सकती है, लेकिन आखिरकार कंपनी इसमें केवल 25% हिस्सेदारी ही रख सकती है।


जेफरीज ने IEX को अब सितंबर 2027 के प्राइस-टू-अर्निंग (P/E) अनुमान पर 20 गुना वैल्यूएशन दिया है, जो उसके ऐतिहासिक औसत 35 गुना से करीब 43% कम है। ब्रोकरेज ने यह भी अनुमान जताया है कि कंपनी का रिटर्न ऑन इक्विटी (RoE) अब 27% तक गिर सकता है, जो पहले 35% से 40% के बीच था।


निवेशकों के लिए पॉजिटिव संकेत?

हालांकि, जेफरीज ने कुछ संभावित 'पॉजिटिव ट्रिगर' भी बताए हैं:


यदि IEX का trading volume उम्मीद से बेहतर रहता है।


यदि Rival Power Exchange अनुमानित स्तर तक बाजार हिस्सेदारी हासिल नहीं कर पाते हैं।


फिलहाल, IEX के शेयर पर पांच एनालिस्ट्स ने 'खरीद' (Buy), चार ने 'बिक्री' (Sell) और चार ने 'होल्ड' (Hold) की रेटिंग दी हुई है, यानी बाजार में इस स्टॉक को लेकर राय बंटी हुई है।


सुबह 11.20 बजे के करीब, IEX के Share ने कुछ हद तक रिकवरी की और 2.6 फीसदी की गिरावट के साथ ₹141.16 के भाव पर कारोबार कर रहा था। हालांकि, पिछले तीन दिनों में यह share करीब 30 फीसदी तक टूट चुका है, जिससे निवेशकों की चिंताएं बढ़ गई हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IPO से पहले Lenskart को 'सुपर-विजन': फिडेलिटी ने $6.1 अरब पर आंका वैल्यूएशन, क्या है खास?

तिलकनगर इंडस्ट्रीज का शेयर 8% उछला: कल बोर्ड मीटिंग में फंड जुटाने पर विचार, सबकी निगाहें 'इंपीरियल ब्लू' डील पर!

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की धमाकेदार शुरुआत: रिटेल एडवांसेज में 26% की बंपर उछाल, FY26 में मजबूत एंट्री!