Bajaj Finserv का Q1 मुनाफा 30% उछला, शेयरों की गिरावट थमी!

Bajaj Finserv का Q1 मुनाफा 30% उछला, शेयरों की गिरावट थमी!


चालू वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2025) के दमदार कारोबारी नतीजे सामने आने के बाद बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) के शेयरों की गिरावट पर ब्रेक लग गया है। जून तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 30% से अधिक बढ़ा, जबकि कारोबारी रेवेन्यू में भी 12% से अधिक की शानदार उछाल दर्ज की गई। इन मजबूत नतीजों के चलते बजाज फिनसर्व के शेयरों में आई शुरुआती गिरावट थम गई। नतीजों की घोषणा से पहले, इंट्रा-डे में यह शेयर 4.82% टूटकर ₹1934.15 के निचले स्तर तक आ गया था। हालांकि, नतीजे आते ही इसने रिकवर होने की कोशिश की, लेकिन कमजोर बाजार सेंटिमेंट और तिमाही-दर-तिमाही रेवेन्यू व प्रीमियम में गिरावट के चलते हल्का दबाव बना रहा। फिलहाल, BSC पर यह 3.25% की गिरावट के साथ ₹1966.00 पर कारोबार कर रहा है।


बजाज फिनसर्व के लिए कैसी रही जून तिमाही?

शुद्ध मुनाफा (YoY): चालू वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में शुद्ध मुनाफा ₹2,138 करोड़ से 30.5% उछलकर ₹2,789 करोड़ पर पहुंच गया।

कारोबार से रेवेन्यू (YoY): इस दौरान कारोबार से रेवेन्यू ₹31,479.93 करोड़ से 12.5% बढ़कर ₹35,439.08 करोड़ पर पहुंच गया।

लाइफ इंश्योरेंस (ग्रॉस रिटेन प्रीमियम): सालाना आधार पर 9% उछला, लेकिन तिमाही आधार पर इसमें 41% की गिरावट आई।

जनरल इंश्योरेंस (ग्रॉस रिटेन प्रीमियम): सालाना आधार पर 9% बढ़ा, लेकिन तिमाही आधार पर इसमें 20% की गिरावट आई है।

शुद्ध मुनाफा (QoQ): तिमाही आधार पर शुद्ध मुनाफा ₹2,416.64 करोड़ से 15% बढ़ा है।

रेवेन्यू (QoQ): तिमाही आधार पर रेवेन्यू ₹36,595.36 करोड़ से 3% गिरा है।

कुल खर्च (YoY): सालाना आधार पर 10.72% बढ़कर ₹28,248.32 करोड़ पर पहुंच गया।

एक साल में शेयरों की चाल

बजाज फिनसर्व के शेयर ने पिछले एक साल में अच्छी रिकवरी दिखाई है। पिछले साल 16 अगस्त 2024 को यह ₹1,523.75 पर था, जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर से यह आठ महीने में 40.08% उछलकर 24 अप्रैल 2025 को ₹2134.45 पर पहुंच गया, जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड उच्च स्तर है।

बजाज फाइनेंस के Q1 नतीजे: चुनौतियां भी, उम्मीदें भी

एक कारोबारी दिन पहले,Bajaj Group की Non-Banking Financial Company (NBFC) बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) ने भी जून तिमाही के कारोबारी नतीजे पेश किए थे।

शुद्ध मुनाफा (YoY): कंसोलिडेटेड बेसिस पर शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 20% बढ़कर ₹4699.61 करोड़ पर पहुंच गया।

कारोबार से रेवेन्यू (YoY): कंसोलिडेटेड रेवेन्यू भी 21% बढ़कर ₹19,523.88 करोड़ पर पहुंच गया।

हालांकि, इन मजबूत आंकड़ों के बावजूद, J.P. Morgan ने देश के सबसे बड़े नॉन-बैंक लेंडर की रेटिंग को 'ओवरवेट' से घटाकर 'न्यूट्रल' कर दिया है। बजाज फाइनेंस का भी मानना है कि दोपहिया, तिपहिया और एमएसएमई (MSME) सेगमेंट में अभी भी दबाव बना हुआ है, और वित्त वर्ष 2026 में एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) की ग्रोथ सुस्त बनी रह सकती है। शेयरों को कवर करने वाले 39 एनालिस्ट्स में से 20 ने इसे 'खरीदारी' (Buy), 14 ने 'होल्ड' (Hold) और पांच ने 'सेल' (Sell) रेटिंग दी है।

बजाज फिनसर्व के लिए ये नतीजे मिश्रित संकेत देते हैं, लेकिन मुनाफे में हुई बढ़ोतरी एक सकारात्मक पहलू है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IPO से पहले Lenskart को 'सुपर-विजन': फिडेलिटी ने $6.1 अरब पर आंका वैल्यूएशन, क्या है खास?

Vikram Solar IPO: दूसरे दिन मिला शानदार response, experts ने दी लंबी अवधि के निवेश की सलाह

Regaal Resources IPO: पहले दिन ही मिला शानदार रिस्पॉन्स, GMP में आया भारी उछाल; जानिए एक्सपर्ट्स की क्या है राय