माइक्रोसॉफ्ट में फिर बड़ी छंटनी का 'खतरा': Xbox और ग्लोबल सेल्स में हजारों नौकरियां जा सकती हैं!

माइक्रोसॉफ्ट में फिर बड़ी छंटनी का 'खतरा': Xbox और ग्लोबल सेल्स में हजारों नौकरियां जा सकती हैं!

दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के कर्मचारियों के लिए एक बार फिर चिंता की खबर आई है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी अगले सप्ताह एक और बड़ी छंटनी कर सकती है, जिससे हजारों नौकरियों पर तलवार लटक रही है। यह संभावित छंटनी विशेष रूप से Xbox डिवीजन और ग्लोबल सेल्स टीमों को प्रभावित कर सकती है। यदि ऐसा होता है, तो यह Xbox डिवीजन में पिछले 18 महीनों के भीतर चौथी बड़ी छंटनी होगी, जो इस सेगमेंट में लगातार पुनर्गठन का संकेत है। मैनेजर कथित तौर पर कार्यबल में भारी कमी के लिए तैयारी कर रहे हैं।

माइक्रोसॉफ्ट के सेल्स डिपार्टमेंट में हजारों नौकरियों में कटौती होने की खबर पहले ही आ गई थी। कंपनी लगातार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में अपने निवेश को बढ़ा रही है और इसी के साथ वह अपनी कर्मचारियों की संख्या को 'सुव्यवस्थित' कर रही है। ब्लूमबर्ग न्यूज ने सूत्रों के हवाले से बताया था कि माइक्रोसॉफ्ट के वित्त वर्ष (जो 1 जुलाई से 30 जून तक चलता है) के खत्म होने के बाद, जुलाई की शुरुआत में इन छंटनियों की घोषणा की जाएगी। जून 2024 के आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी के पास 2.28 लाख full time कर्मचारी थे, जिनमें से 55% अमेरिका में कार्यरत थे।

इस साल पहले भी हो चुकी है बड़ी छंटनी:

यह कोई पहली बार नहीं है जब माइक्रोसॉफ्ट इतने बड़े पैमाने पर छंटनी की तैयारी कर रही है।

मई 2025 में: Microsoft ने इस साल मई में लगभग 6,000 employees की छंटनी की थी, जो पिछले कुछ वर्षों में कंपनी की सबसे बड़ी छंटनी में से एक थी।

जून 2025 की शुरुआत में: इसके बाद, जून की शुरुआत में खबर आई कि कंपनी ने 300 से अधिक कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। ब्लूमबर्ग ने वॉशिंगटन स्टेट नोटिस के आधार पर इसका खुलासा किया था।

माइक्रोसॉफ्ट द्वारा लगातार की जा रही ये छंटनियां, एक ओर एआई और अन्य उभरती प्रौद्योगिकियों में कंपनी के बड़े रणनीतिक बदलावों को दर्शाती हैं, वहीं दूसरी ओर, यह कर्मचारियों के लिए अनिश्चितता का माहौल भी पैदा कर रही हैं। यह देखना होगा कि आगामी सप्ताह में कितनी नौकरियों पर असर पड़ता है और कंपनी अपनी पुनर्गठन योजनाओं पर क्या स्पष्टीकरण देती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IPO से पहले Lenskart को 'सुपर-विजन': फिडेलिटी ने $6.1 अरब पर आंका वैल्यूएशन, क्या है खास?

जयप्रकाश एसोसिएट्स के लिए वेदांता की ₹17,000 करोड़ की बोली, Adani Group को पछाड़कर मारी बाजी

साइबर हमले ने Jaguar Land Rover का पूरा मुनाफा किया खत्म, Tata Motors के शेयर 3% से ज्यादा लुढ़के