IPL में बड़ा दांव: डियाजियो RCB में अपनी हिस्सेदारी बेचने पर कर रही विचार, ₹17,100 करोड़ की हो सकती है मेगा-डील!
IPL में बड़ा दांव: डियाजियो RCB में अपनी हिस्सेदारी बेचने पर कर रही विचार, ₹17,100 करोड़ की हो सकती है मेगा-डील!
ब्रिटेन की प्रमुख शराब कंपनी डियाजियो पीएलसी (Diageo Plc) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की लोकप्रिय फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) में अपनी हिस्सेदारी बेचने पर गंभीरता से विचार कर रही है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है, जिसने खेल और कॉर्पोरेट जगत में हलचल मचा दी है। रिपोर्ट के अनुसार, डियाजियो, जो अपनी भारतीय इकाई यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड के माध्यम से इस टीम की मालिक है, RCB में अपनी हिस्सेदारी का आंशिक या पूरा हिस्सा बेचने पर विचार कर रही है। सूत्रों ने संकेत दिया है कि कंपनी इस डील के लिए ₹2 अरब डॉलर (लगभग ₹17,100 करोड़) तक का भारी-भरकम मूल्यांकन मांग सकती है।
हालांकि, अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है और Company team को न बेचने का फैसला भी कर सकती है। डियाजियो के प्रवक्ता ने इस खबर पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है, जबकि इसकी भारतीय इकाई यूनाइटेड स्पिरिट्स से भी खबर लिखे जाने तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई थी।
बिक्री की अटकलें और सरकारी दबाव:
RCB में हिस्सेदारी बिक्री की यह खबर ऐसे समय में आई है जब भारत सरकार का स्वास्थ्य मंत्रालय आईपीएल में तंबाकू और शराब से जुड़े ब्रांड्स के अप्रत्यक्ष विज्ञापनों पर रोक लगाने की कोशिश कर रहा है। भारत में तंबाकू और शराब का सीधा विज्ञापन पहले से ही प्रतिबंधित है, लेकिन डियाजियो जैसी कंपनियाँ अक्सर सोडा जैसे दूसरे प्रोडक्ट्स का सहारा लेकर (सरोगेट एडवर्टाइजिंग के जरिए) क्रिकेटरों और खेल आयोजनों के माध्यम से प्रचार करती रही हैं। यह संभावित सरकारी सख्ती भी डियाजियो के इस फैसले के पीछे एक वजह हो सकती है।
RCB का इतिहास और बढ़ती लोकप्रियता:
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) आईपीएल की शुरुआती फ्रेंचाइजियों में से एक है, जिसे मूल रूप से शराब कारोबारी विजय माल्या ने खरीदा था। माल्या की किंगफिशर एयरलाइंस के 2012 में कर्ज चुकाने में विफल रहने के बाद बंद होने के बाद, डियाजियो ने माल्या का शराब कारोबार खरीदने के बाद RCB का स्वामित्व अपने हाथ में ले लिया था।
हाल ही में RCB ने पहली बार IPL का खिताब अपने नाम किया है, जिससे उसकी लोकप्रियता और ब्रांड वैल्यू में जबरदस्त उछाल आया है। टीम के सबसे बड़े स्टार खिलाड़ी विराट कोहली हैं, जिनकी सोशल मीडिया पर दुनिया के सबसे बड़े खेल सितारों में गिनती होती है। उनकी फैन फॉलोइंग RCB को एक वैश्विक ब्रांड बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
IPL का बढ़ता कद और रणनीतिक कदम:
IPL की अभूतपूर्व लोकप्रियता और बढ़ती वैल्यूएशन ने इसकी टीमों के मालिकाना हक को अब सभी स्पोर्ट्स में सबसे अधिक मांग वाली संपत्तियों में से एक बना दिया है। RCB की संभावित हिस्सेदारी बिक्री भविष्य के ऐसे सौदों के लिए एक नया benchmark तय कर सकती है।
IPL आज न केवल भारत बल्कि दुनिया भर में एक प्रमुख Entertainment और Advertisement मंच बन चुका है, जिसकी तुलना अमेरिकी नेशनल फुटबॉल लीग (NFL) और इंग्लिश प्रीमियर लीग (EPL) से की जाती है। इस लीग के तीन घंटे के छोटे मुकाबले करोड़ों दर्शक टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर देखते हैं, जिससे इसकी कमर्शियल अपील बेजोड़ हो जाती है।
दूसरी ओर, अमेरिका जैसे बड़े बाजारों में डियाजियो की प्रीमियम शराब की बिक्री में सुस्ती देखी गई है। ऐसे में, RCB जैसी गैर-कोर एसेट्स (जो उनके मुख्य शराब कारोबार का हिस्सा नहीं है) की बिक्री से कंपनी को अपनी वैश्विक कारोबारी रणनीति पर अधिक ध्यान केंद्रित करने और महत्वपूर्ण पूंजी मुक्त करने में मदद मिल सकती है। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या डियाजियो इस बहुचर्चित टीम को बेचने का अंतिम फैसला लेती है और कौन इसे खरीदता है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें